पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

WhatsApp Channel Join Now
पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि


नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके लिए आवेदन और नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे (31 जुलाई 2026 तक) इसके लिए पात्र हैं। किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा नामांकन किया जा सकता है, जबकि बच्चे स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं।

पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाएंगे जिसमें

बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति

और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

शामिल है।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारी देनी होगी।

आवेदक को उपलब्ध नामांकन सूची में “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026” का चयन कर संबंधित श्रेणी में आवेदन करना होगा।

आवेदन पत्र के साथ उपलब्धि और उसके प्रभाव का अधिकतम 1000 शब्दों का विवरण, आवश्यक प्रमाण-पत्र तथा हाल का फोटो अपलोड करना अनिवार्य है।

मंत्रालय ने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे योग्य और प्रतिभाशाली बच्चों को इस सम्मान के लिए आवेदन करने या नामांकित कराने में सहयोग करें।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story