भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर हुई बातचीत
Apr 29, 2026, 23:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच बुधवार शाम फोन पर अहम बातचीत हुई।
विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि यह बातचीत ईरान की ओर से पहल करते हुए की गई। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने मौजूदा स्थिति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। हम एक-दूसरे के साथ घनिष्ठ संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
बातचीत के अंत में दोनों नेताओं ने भविष्य में भी इसी तरह संपर्क बनाए रखने और क्षेत्रीय शांति के लिए मिलकर प्रयास जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

