Pea Peeling Hacks: इन ट्रिक्स से मिनटों में छिल सकती है किलो भर मटर, नहीं लगेगा घंटों का समय

m
WhatsApp Channel Join Now

 सर्दियों में ताजे हरे मटर से बनी सब्जी और रेसिपी का मजा ही कुछ और होता है। इन दिनों हर घर में मटर के पराठे, कचौड़ी और तमाम चीजें खूब बनाए जाते हैं। लेकिन अब इन चीजों को बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलने की जरूरत पड़ती है। हालांकि मटर को छीलना बेहद ही आसान और मजेदार काम है। लेकिन जब बात किलो भर मटर की आती है, तो यह काम सिर दर्द और मुश्किल भरा हो जाता है।अगर आपको पता है कि कुछ ऐसी ट्रिक्स भी हैं, जिसकी मदद से आप ढेर सारी मटर को भी कुछ ही देर में फटाफट छील सकती हैं। अगर आपको ज्यादा मटर को कम समय में छीलना है, तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे कुछ ही मिनट में झटपट छील सकती हैं। चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में-

easy way to peel peas
मटर छीलने के आसान उपाय 

40-50 मटर और 2-3 किलो मटर छीलना मुश्किल भरा काम हो सकता है। लेकिन अगर आप इसे सही और कुछ हैक्स की मदद से करें तो यह काम मिनटों में पूरा हो जाएगा। मटर को कम समय में छिलके से हटाने के लिए सबसे पहले इसे 3-4 मिनट पानी में उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर 2 मिनट ढक कर छोड़ दें। ध्यान रखें मटर अच्छी और मोटी फली वाली हो। अब मटर को पानी से निकालकर छन्नी वाली थाली में कुछ सेकेंड ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

इसके बाद मटर के एक छोर पर हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने से सारे फली में मौजूद बीज फटाफट बाहर निकलने लगेंगे। दानों को इस्तेमाल में लाने से पहले साफ सूती कपड़े पर फैलाकर सूखा लें।

दूसरा तरीका

मटर के दानों को छीलके से हटाने के लिए बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले मटर को गर्म पानी में डालकर 03 -05 मिनट रखें। इसके बाद इसे नॉर्मल या बर्फ पानी में डाल दें। इसके बाद आप मटर को छिलके को हल्के हाथ से हटाते हुए निकाल सकती हैं।

Easy ways to shell peas

तीसरा तरीका

मटर छीलने के लिए आप फ्रीजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मटर को सबसे पहले एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। मटर को निकालने के बाद छिलके को दबाए। फ्रीजर में इसे रखने में छिलके हल्का टाइट हो जाएंगे, जिसके बाद इन्हें छीलने में आसानी होगी।

Share this story