नितिन नवीन पटना में छठ घाटों का करेंगे निरीक्षण, आरके सिन्हा को श्रद्धांजलि भी देंगे

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 09 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 से 12 नवंबर तक बिहार की राजधानी पटना के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नवीन 10 नवंबर को दोपहर तीन बजे दीघा के नासरीगंज घाट से गाय घाट तक पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

इसके बाद शाम 5:30 बजे भाजपा अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आर.के. सिन्हा के आवास पर पहुंचेंगे। यहां वह दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।

नवीन 11 और 12 नवंबर को बिहार प्रवास के दौरान पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774590 Articles

Share this story