आस्था का आवेगः 15 दिन में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

WhatsApp Channel Join Now

 -कार्तिक माह में रामनगरी ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा देखा

-श्रद्धालुओं ने रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन कर गुप्तारघाट सूर्यकुंड का भी किया भ्रमण

-योगी सरकार की पर्यटन विकास नीति की भी श्रद्धालुओं ने की जमकर तारीफ

अयोध्या,25 नवम्बर। कार्तिक माह की पावन अवधि में रामनगरी अयोध्या ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा देखा है। बीते 15 दिनों में एक करोड़ से अधिक भक्तों ने यहां पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और पुण्य कमाया। दीपोत्सव, चौदह कोसी-पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान शहर पूरी तरह श्रद्धा से सराबोर रहा। व्यापारियों का कहना है कि इतनी भीड़ और कारोबार पहले कभी नहीं देखा। राम मंदिर दर्शन के साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। सूर्यकुंड, गुप्तारघाट और भरतकुंड में दर्शन-पूजन करने वालों की संख्या उल्लेखनीय रही। पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी व्यवस्था और विकास जारी रहे तो अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी।

जानिए, दीपोत्सव से लेकर स्नान तक कितने श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दीपोत्सव में तकरीबन दस लाख श्रद्धालु पहुंचे। चौदह कोसी परिक्रमा में करीब 30 लाख और पंचकोसी परिक्रमा में लगभग 50 लाख भक्तों ने परिक्रमा पूरी की। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान में भी करीब 35 लाख श्रद्धालु अयोध्या आए। इन भक्तों ने स्वयं को सिर्फ राम मंदिर और हनुमानगढ़ी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सूर्यकुंड, गुप्तारघाट और भरतकुंड पहुंचकर भी दर्शन-पूजन किया। पूरा शहर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरा रहा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर में पर्यटन और आस्था का बढ़ा मेल
योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में अयोध्या के कायाकल्प ने इस भीड़ को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई। नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, विस्तारित रेलवे स्टेशन, चौड़ी सड़कों, आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, रोशनी और साफ-सफाई व्यवस्था ने भक्तों को सुविधा दी। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद शहर में पर्यटन और आस्था का मेल बढ़ा है। सरकार ने मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया, जिससे इतनी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु सहजता से दर्शन कर सके।

जितना साल भर में होता था, उतना 15 दिन में हो गया कारोबार
हनुमानगढ़ी के पास फूल-माला और प्रसाद की दुकान चलाने वाले रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव से लेकर पूर्णिमा तक दुकान में सुबह से रात तक भीड़ रही। पहले साल भर में जितना कारोबार होता था, उतना इन 15 दिनों में हो गया। योगी सरकार ने शहर को साफ-सुथरा और सुविधाजनक बनाया है, इसलिए लोग आराम से आ रहे हैं और ज्यादा खरीद भी कर रहे हैं।

सरकार की योजनाओं का हम सबको फायदा मिल रहा है
रामकोट क्षेत्र में पूजा सामग्री और स्मृति चिह्न बेचने वाले व्यापारी अजय कुमार ने कहा कि पर्यटक और श्रद्धालु दोनों आए। मंदिर के अलावा सूर्यकुंड और गुप्तारघाट भी भरे रहे। व्यापार पहले से दोगुना-तिगुना हो गया। सड़कें चौड़ी हो गईं, लाइटिंग अच्छी है, पार्किंग की व्यवस्था है। सरकार की विकास योजनाओं का फायदा हम सबको मिल रहा है।

विकास कार्यों के कारण स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिली ऊर्जा
शहर के होटल, रेस्तरां, ऑटो-रिक्शा और स्थानीय दुकानदारों ने भी अच्छी कमाई की। प्रशासन ने मेले और परिक्रमा के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। योगी सरकार की दृष्टि में अयोध्या को विश्व स्तरीय तीर्थस्थल बनाने का प्रयास साफ दिख रहा है। विकास कार्यों के कारण न सिर्फ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा मिली है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी : डीएम
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पानी, शौचालय, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की गई। विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय से दीपोत्सव, परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान सहित सभी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23793 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story