दिल्ली मंडल पर परिचालन कारणों से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 11 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली मंडल पर परिचालन संबंधी कारणों से रेलवे ने कुछ रेल सेवाओं के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलकब्रिज रेलसेवा 12 एवं 13 सितंबर को भिवानी से प्रस्थान कर शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। इसके चलते शकूरबस्ती-तिलकब्रिज के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14738 तिलकब्रिज-भिवानी रेलसेवा 12 और 13 सितंबर को तिलकब्रिज के बजाय शकूरबस्ती से संचालित होगी। इस कारण तिलकब्रिज-शकूरबस्ती के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज रेलसेवा 13 सितंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर नई दिल्ली तक ही संचालित होगी। नई दिल्ली-तिलकब्रिज के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 15307 तिलकब्रिज-सिरसा रेलसेवा 11 और 12 सितंबर को तिलकब्रिज के बजाय नई दिल्ली से संचालित होगी। इस कारण तिलकब्रिज-नई दिल्ली के बीच रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14030 मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 13 सितंबर को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन तथा दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेलसेवा 12 सितंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद होकर संचालित होगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story