राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित


नई दिल्ली, 03 अगस्त (हि.स.)। संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी की मांग को लेकर हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में अपराह्न 11 बजे सदन के समवेत होने होते ही शून्य काल में सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सदन की ओर से ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर देशभर से बधाई और शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि 11 दिनों तक चले इस बहु-खेल आयोजन में 123 सदस्यीय भारतीय दल ने कुल 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने भारतीयों का गौरव बढ़ाया है और उनका प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। इसी के साथ पैरालिंपिक खिलाड़ियों ने भी सात मेडल जीते। उन्होंने सदन की ओर से सभी खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

इसके बाद विधायी कार्यवाही प्रारंभ हुई तो विपक्षी सदस्यों ने गृह मंत्री और आवश्यक दस्तावेज़ों को सदन के पटल पर रखवाया गया। शून्य काल में कुछ सांसदों ने अपने विषय भी उठाए जिसमें स्लीप एपीनिया, बावली संरक्षण सहित कई मुद्दे शामिल रहे। लेकिन हंगामा नहीं थमता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा में दो बजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित करने के लिए पेश किए जाने की संभावना है। यह विधेयक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास अधिनियम, 2006 में संशोधन का प्रस्ताव करता है। इसके तहत यदि किसी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका छह महीने से अधिक समय तक लंबित रहती है, तो अदालतें एमएसएमई आपूर्तिकर्ताओं को दिए गए अवार्ड की राशि का कम से कम 50 प्रतिशत भुगतान कराने का आदेश दे सकेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story