पंकज चौधरी डिप्टी मेयर से लेकर सात बार सांसद बने, मोदी कैबिनेट में शामिल

पंकज चौधरी डिप्टी मेयर से लेकर सात बार सांसद बने, मोदी कैबिनेट में शामिल
WhatsApp Channel Join Now
पंकज चौधरी डिप्टी मेयर से लेकर सात बार सांसद बने, मोदी कैबिनेट में शामिल


लखनऊ, 09 जून (हि.स.)। यूपी की महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए भाजपा के पंकज चौधरी को भी मोदी सरकार 3.0 में जगह मिली है। चौधरी ने सातवीं बार लोकसभा का चुनाव जीता है। 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शिवप्रताप शुक्ल को हटाकर पंकज चौधरी को जगह दी थी। चौधरी की कुर्मी वोट बैंक पर मजबूत पकड़ मानी जाती है।

महाराजगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के जीत का परचम लहराने वाले पंकज चौधरी को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। महाराजगंज लोकसभा सीट से पंकज चौधरी ने कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 35451 वोटों से हराया है। पंकज चौधरी को 591310 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 555859 मतों की प्राप्ति हुई।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता और सांसद पंकज चौधरी ने अपनी राजनीति की शुरुआत 1990 में गोरखपुर नगर निगम चुनाव से की थी। वह गोरखपुर नगर निगम के उप महापौर रह चुके हैं। साल 1991 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर महाराजगंज से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने लगातार तीन चुनाव जीते लेकिन 1999 के चुनाव में पंकज चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। 2004 में पंकज चौधरी ने फिर से भाजपा का परचम लहराया और 2014, 2019 और 2024 तक इसे कायम रखा।

1964 में जन्में पंकज एक बिजनेस फैमिली आते हैं। वे महराजगंज जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवप्रताप शुक्ल को हटाकर पंकज चौधरी को जगह दी थी। धीरे-धीरे पंकज ने कुर्मी वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत की। गौरतलब है कि यूपी में कुर्मी वोटर्स की संख्या करीब 5 प्रतिशत से 6 प्रतिशत है।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. आशीष वशिष्ठ/राजेश/प्रभात

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story