पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से धूरी विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, आप ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची

WhatsApp Channel Join Now
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से धूरी विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, आप ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची


नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एकबार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी भगवत मान ने ही शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आआप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद दी।

भगवत मान ने अपनी उम्मीदवारी को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए पत्रकारों से कहा, मैं आपको इतना बता दूं इस (उम्मीदवारों की) सूची में मेरा नाम भी है, और मैं धूरी से चुनाव लड़ रहा हूं।

इस बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और राज्य प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहे। इस दौरान चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें आप ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान चुनाव से पहले ही कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, आप ने सभी 40 मौजूदा विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story