पालघर में तीन वाहनों की टक्कर में 1३ लोगों की मौत, 25 घायल

WhatsApp Channel Join Now
पालघर में तीन वाहनों की टक्कर में 1३ लोगों की मौत, 25 घायल


मुंबई, 18 मई (हि.स.)। पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर धानीवरी गांव के पास सोमवार शाम करीब चार बजे तीन वाहनों की टक्कर में 1३ लोगों की मौत हो गई। इस घटना में घायल 25 लोगों का इलाज कांसा उप जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की छानबीन कांसा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस घटना में १३ लोगों की मौत हुई है। फडणवीस ने इस दुखद घटना में मृतक परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतकों के आश्रितों को सरकार की ओर ५ लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने बताया कि धनिवारी में हुए तीन गाड़ियों के हादसे में अबतक 1३ लोगों की मौत हुई है और पच्चीस लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन सबका इलाज जारी है और मामले की आगे की कार्रवाई कांसा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शाम पालघर के दहाणू से करीब 100 से ज्यादा लोग शादी के कार्यक्रम में जा रहे थे। ट्रक जैसे ही धानीवरी इलाके में पहुंचा, सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा कर एक अन्य टेंपो से टकरा गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे ट्रक में सवार 12 लोगों की दुखद मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कांसा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और इस घटना 25 लोगों को तत्काल कांसा जिला उप अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इन सभी का इलाज जारी है। इस घटना में मृतकों और घायलों की पहचान का काम जारी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सांसद हेमंत सावरा ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि हादसे में घायलों को हर संभव मदद दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Share this story