खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने ईरान जाएंगे पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन
नई दिल्ली, 02 जुलाई (हि.स.)। विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होेने के लिए शुक्रवार को ईरान की यात्रा पर जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार समारोह में उच्चस्तरीय प्रतिनिधित्व दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है, जो दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
उल्लेखनीय है कि खामेनेई 28 फरवरी को ईरान की राजधानी तेहरान स्थित उनके परिसर पर हुए अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले में मारे गए थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

