विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा जायेंगे स्पेन, 'इबेरो-अमेरिकन कॉन्फ्रेंस' के 30वें शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

WhatsApp Channel Join Now
विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा जायेंगे स्पेन, 'इबेरो-अमेरिकन कॉन्फ्रेंस' के 30वें शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग


नई दिल्ली, 01 नवंबर (हि.स.)। विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा 3-5 नवंबर तक स्पेन की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान, पवित्र मार्गेरिटा स्पेन द्वारा आयोजित 'इबेरो-अमेरिकन कॉन्फ्रेंस' के 30वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत इस सम्मेलन में 'सहयोगी पर्यवेक्षक' के रूप में शामिल होगा।

वर्तमान में इस सम्मेलन में 22 सदस्य देश (लैटिन अमेरिका से 19 और यूरोप से 3 - स्पेन, पुर्तगाल और अंडोरा), 12 'सहयोगी पर्यवेक्षक और 20 परामर्शदाता पर्यवेक्षक शामिल हैं।

राज्य मंत्री की यह यात्रा 'भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संयुक्त वर्ष' के तहत चल रहे आयोजनों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगी। शिखर सम्मेलन के दौरान, वे अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और मैड्रिड में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770394 Articles

Share this story