हर नागरिक कह रहा- फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पारः नड्डा

हर नागरिक कह रहा- फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पारः नड्डा
WhatsApp Channel Join Now
हर नागरिक कह रहा- फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पारः नड्डा


हर नागरिक कह रहा- फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पारः नड्डा


हर नागरिक कह रहा- फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पारः नड्डा


जबलपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के कार्यकर्ता बहुत भाग्यशाली हैं। ये उस दल के कार्यकर्ता हैं, जिसके चेहरे पर चुनाव में उतरने से पहले ही जीत का आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। भाजपा ने वह समय भी देखा है जब नामांकन पत्र भरते समय ही प्रत्याशियों के मन में अपनी जीत को लेकर संदेह रहता था और आज वह समय भी देख रहे हैं जब जीत की नहीं अपितु वोटों के अंतर की बात कर रहे हैं। हर नागरिक, कार्यकर्ता कह रहा है कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार’। इस सफलता के पीछे चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं, उनका तप और परिश्रम है, जिसका फल आज के कार्यकर्ताओं को मिल रहा है। भाजपा ने वो समय भी देखा है जब लोग हार निश्चित होते हुए भी अपनी जमीनें बेचकर तब के जनसंघ की दीप को जलाए रखने के लिए चुनाव लड़ते थे और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन ही अन्य पार्टियों की जनसभाओं से बड़ा होता है।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार शाम को जबलपुर में आयोजित ‘शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय प्रत्याशी को विजयी बनाने के साथ देश भर में भाजपा को बड़े अंतर से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और अपने अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील की। सम्मेलन को मुख्यमंत्री मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने भी संबोधित किया।

नड्डा ने कहा कि भाजपा के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 पार करने का रिकॉर्ड बनाना है। आज भाजपा के अलावा कोई भी पार्टी अपने विचारों पर नहीं टिकी रही है। सोशलिस्ट पार्टी कैपिटलिस्ट बन गई, मध्यमार्गी लोग दक्षिणमार्गी हो गई लेकिन अकेली भाजपा है जिसने अगर अपनी उत्पत्ति के समय ही कहा था कि एक देश में दो निशान, दो विधान नहीं रहेंगे तो भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति के तहत 2019 में अनुच्छेद 370 खत्म कर उसे पूरा भी किया है। ये भाजपा का वैचारिक प्रतिष्ठान है। भाजपा की राम मंदिर बनाने की प्रतिज्ञा का उपहास उड़ाया जाता था, लेकिन 22 जनवरी 2024 को आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की और भव्य राम मंदिर सबके सामने बन कर तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में एकात्म मानववाद की विचारधारा का सृजन किया था। उसका भी उपहास उड़ाया गया, लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति पर चलते हुए अंत्योदय लागू कर एकात्म मानववाद को चरितार्थ किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जीवायएएन को लेकर आगे बढ़ी है। जी अर्थात् गरीब, वाय अर्थात् युवा, ए अर्थात् अन्नदाता और एन अर्थात् नारी शक्ति। भाजपा ने तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया और उन्हें समाज के मुख्य धारा में शामिल किया। तीन दशक से नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में रुका हुआ था, जिसे भाजपा ने संसद में तीन दिन में पास कराया। 2029 में 33 प्रतिशत बहनें संसद में और 2028 में मध्यप्रदेश की विधानसभा में चुन कर के आएंगी।

नड्डा ने कहा कि भाजपा 18 करोड़ लोगों की पार्टी है, लगभग 01 लाख 16 हजार शक्ति केंद्र हैं। लगभग 6 लाख 40 हजार बूथ की समिति है। किसी राजनीतिक दल के पास इतनी ताकत नहीं है। 2024 में भाजपा अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 400 से अधिक सीटों पर जीत के आएगी। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके 94 सांसद राज्यसभा में, 1500 विधायक और 200 मेयर हैं। आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो आने वाले समय में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। स्टील के उत्पादन में देश तीसरे नंबर पर, मोबाइल के उत्पादन में सबसे आगे है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में तीसरे नंबर है, ये नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत है। भारत सौभाग्यशाली है कि देश के पास नेता, नीति, नीयत और निर्णय लेने की ताकत है। भाजपा ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस और रिपोर्टकार्ड’ को लेकर आगे चलती है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जीत के अंतर को बढ़ाने की अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना है। कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना है कि बूथ पर कोई नवमतदाता, बुजुर्ग कार्यकर्ता और लाभार्थी मतदान से वंचित न रह जाएं। उन्होंने हर पन्ना प्रमुख से घर-घर जाकर भाजपा के संदेश एवं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को पहुंचाने और हर बूथ प्रमुख से अपने बूथ पर सर्वाधिक मतदाता जुटाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जीत का बड़ा अंतर करने में ही कार्यकर्ताओं का पुरुषार्थ निहित है। अंत में नड्डा ने स्थानीय प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश/आकाश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story