अमित शाह से मिले उमर अब्दुल्ला

WhatsApp Channel Join Now
अमित शाह से मिले उमर अब्दुल्ला


नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने, कामकाज के नियम, आरक्षण के युक्तिकरण तथा शासन-प्रशासन और जनकल्याण से जुड़े अन्य अहम विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर की मौजूदा सुरक्षा और आर्थिक स्थित पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में स्थायी शांति, स्थिरता और समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों पर भी चर्चा हुई।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story