भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

WhatsApp Channel Join Now
भारत ने ओमान तट पर व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की


नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। भारत ने ओमान के तट के पास एक व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। जहाज में 14 भारतीय सवार थे जिनमें से एक की मौत हो गई है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि सोमवार शाम ओमान के लिमाह के पास वाणिज्यिक जहाज 'एमएसवी अल जुसुफी' पर हुए हमले की भारत निंदा करता है।

मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की चोटिल होने के बाद मौत हो गई। मंत्रालय ने मृतक भारतीय के परिजन के प्रति संवेदना प्रगट की है।

मंत्रालय ने आगे बताया कि ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

भारत ने कहा है कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। हम एक बार फिर तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का आग्रह करता है, ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके।

वक्तव्य में आगे कहा गया है कि इस क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771512 Articles

Share this story