लोकसभा अध्यक्ष सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का करेंगे उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
लोकसभा अध्यक्ष सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का करेंगे उद्घाटन


नई दिल्ली, 06 सितंबर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को फरीदाबाद में दो दिवसीय अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।

यह कार्यक्रम जेंडर-रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस विषय पर आधारित होगा। इसे फरीदाबाद के ताज सूरजकुंड रिज़ॉर्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की ओर से आयोजित किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यशाला महिला प्रतिनिधियों की राजनीतिक क्षमताओं और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक रणनीतिक पहल है। इसका उद्देश्य 25 राज्यों की 200 से अधिक महिला विधायकों को विशेष प्रशिक्षण देना है, जिससे विधायी प्रक्रियाओं, नीति-निर्माण, प्रभावी संचार, बातचीत के कौशल और समावेशी नेतृत्व के बारे में उनकी समझ को बेहतर बनाया जा सके।

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story