ओम बिरला 18 नवंबर को गुजरात के वडनगर में विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
ओम बिरला 18 नवंबर को गुजरात के वडनगर में विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल


नई दिल्ली, 16 नवंबर (हि.स.)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 18 नवंबर को गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में शामिल होंगे। यह महायज्ञ 11 नवंबर से चल रहा है और 20 नवंबर को संपन्न होगा।

लोकसभा सचिवालय ने बताया कि 10 दिवसीय इस महायज्ञ का आयोजन वैश्विक शांति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के मार्गदर्शन और सान्निध्य में आयोजित हो रहा है। महायज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसमें देशभर से 144 वैदिक विद्वान और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777818 Articles

Share this story