ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का निधन

WhatsApp Channel Join Now
ओडिसी नृत्यांगना मधुमिता राउत का निधन


नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। प्रख्यात ओडिसी नृत्यांगना एवं गुरु मायाधर राउत की पुत्री मधुमिता राउत का शनिवार सुबह यहां के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 59 वर्ष की थीं। मधुमिता के परिवार ने यह जानकारी दी। मधुमिता ने कम उम्र में ही नृत्य सीखना शुरू कर दिया था और वे दिल्ली स्थित ‘जयंतिका-मायाधर राउत स्कूल ऑफ ओडिसी डांस स्कूल’ की निदेशक के रूप में नई पीढ़ी को प्रशिक्षण दे रही थीं।मधुमिता राउत नीदरलैंड के एक मंदिर में प्रदर्शन करने वाली पहली ओडिसी कलाकार बनीं और रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य को जीवंत और प्रासंगिक बनाए रखने के प्रति अपने रचनात्मक दृष्टिकोण और समर्पण से दुनिया भर के नृत्यांगनाओं को प्रेरित किया।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओडिसी नृत्य के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्हें भारत निर्माण (1997) और ओडिशा लिविंग लीजेंड (2011) जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story