तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आज करेंगी कृपालु महाराज विश्वविद्यालय का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, आज करेंगी कृपालु महाराज विश्वविद्यालय का उद्घाटन


भुवनेश्वर, 03 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय आधिकारिक ओडिशा दौरे पर सोमवार को भुवनेश्वर पहुंचीं। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपटि और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया।

अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कटक जिले के डमपाड़ा जाएंगी, जहां वह जगद्गुरु कृपालु महाराज विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए भुवनेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और यातायात व्यवस्था को भी आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो

Share this story