ओडिशा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Mar 16, 2026, 14:32 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद परिसर में मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने डॉ. हरि बाबू के साथ अपने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं।
डॉ. हरि बाबू ने एक्स पर कहा, “आज संसद में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उन्हें ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति और राज्य के विकास को और गति देने के लिए जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी।”
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

