यूजीसी-नेट जून 2026: जल्द जारी होंगे फाइनल आंसर-की और नतीजे
नई दिल्ली, 26 अगस्त (हि.स.)। यूजीसी-नेट समेत कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इन परीक्षाओं के फाइनल आंसर-की और परिणाम जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाली है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी-नेट जून 2026 के फाइनल आंसर-की और परीक्षा परिणाम जारी करेगी। इसके साथ ही काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर-नेट), आईसीएआर पीजी और ऑल इंडिया कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (पीएचडी) 2026 के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, यूजीसी-नेट के सभी 84 विषयों की फाइनल आंसर-की और परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
नतीजे जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे ताजा अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय

