राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 47 अधिकारियों को नौकरी से हटाया

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। पेपर लीक के मामलों को लेकर विवादों में आई उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा संचालन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 47 अधिकारियों को नौकरी से हटाया है।

सूत्रों के मुताबिक परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 47 अधिकारियों को उनकी सेवा से हटा दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सुधार के लिए और भी कदम उठाए जाएंगे। यह एनटीए में किए जा रहे व्यापक बदलावों का हिस्सा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Share this story