अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now

संत रविदास नगर, भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शुभारंभ

यूपी अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश था, बीमारू मानसिकता वाली सरकारों ने इसे बीमारू बना दिया था: सीएम योगी

65 देशों के 450 से अधिक बायर्स और लगभग 250 एग्जीबिटर्स ले रहे एक्सपो में हिस्सा, ब्रिक्स देशों से आए 106 खरीदार
 
2017 से पहले दंगा-कर्फ्यू और अराजकता से कारोबार था बेहाल, कारीगरों के सामने था पलायन का संकट
 
अब कोई माफिया खुली जीप में पिस्टल लहराकर नहीं धमका सकता, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में नहीं लगा सकता सेंध: सीएम योगी
 
यूपी को मिले 50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14 हजार से बढ़कर 35 हजार से अधिक हुई कारखानों की संख्या
 

गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार से छह घंटे में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगा भदोही का कालीन
 
संत रविदास नगर, 4 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रदेश था, लेकिन बीच में बीमारू मानसिकता वाली सरकारों ने इसे बीमारू बना दिया था। जिस उत्तर प्रदेश में कभी कारीगर और हस्तशिल्पी रोजी-रोजगार के लिए पलायन पर मजबूर थे, आज उन्हें अपनी ही माटी में हुनर दिखाने का मंच मिल रहा है। 2017 से पहले दंगा-कर्फ्यू और अराजकता से कारोबार बेहाल था, लेकिन अब कोई माफिया खुली जीप में पिस्टल लहराकर नहीं धमका सकता। न ही बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगा सकता है। आज कालीन उद्योग को तकनीक, डिजाइन और बाजार के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षा मिली है। भदोही का कालीन दुनिया के बाजार में अपनी पहचान बना रहा है।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने रविवार को संत रविदास नगर, भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में 4-7 अक्टूबर तक आयोजित इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टॉलों पर जाकर कारीगरों व हस्तशिल्पियों के उत्पाद देखे। इस एक्सपो में लगभग 250 एग्जीबिटर्स और 65 देशों के 450 से अधिक विदेशी बायर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ब्रिक्स देशों के 106 बायर्स भी हैं।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
 
ओडीओपी ने कालीन को दिया बड़ा बाजार
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में हताशा और निराशा थी। दंगा, कर्फ्यू, उपद्रव और माफियागिरी के कारण कारोबार का माहौल नहीं था। कारीगर को काम नहीं मिलता था और देशी-विदेशी खरीदार भी नहीं आते थे। सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना में भदोही के कालीन को शामिल कर कारीगरों को तकनीक, डिजाइन और बाजार से जोड़ा। 

सिल्क क्लस्टर से ₹6,100 करोड़ का निर्यात
सीएम ने कहा कि संत रविदास नगर और सिल्क क्लस्टर से ₹6,100 करोड़ का निर्यात हो रहा है। देश के कुल कालीन निर्यात में संत रविदास नगर, मीरजापुर और वाराणसी के सिल्क क्लस्टर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है। अकेले संत रविदास नगर में 2,500 एमएसएमई यूनिट हैं, जिनका वार्षिक टर्नओवर ₹10 हजार करोड़ है। इस उद्योग से पांच लाख से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिला है।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
 
उन्होंने बताया कि जनपद में निर्मित 90 प्रतिशत कालीन अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन समेत विभिन्न देशों को निर्यात किए जाते हैं। भदोही के हस्तनिर्मित कालीन को जीआई टैग भी मिला है। कारपेट और टेक्सटाइल क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा, डिजाइनिंग और डाइंग के प्रशिक्षण के लिए भदोही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट टेक्नोलॉजी स्थापित है।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
 
छह घंटे में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा लाभ कालीन उद्योग को मिल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का विंध्य एक्सप्रेसवे के रूप में विस्तार होने पर संत रविदास नगर से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा। वहां कार्गो सुविधा से भदोही के कालीन दुनिया के बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही वाराणसी से हल्दिया के बीच इनलैंड वाटरवे और वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी कार्गो सुविधा उपलब्ध है।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
 
अब कोई माफिया नहीं धमका सकता व्यापारी को
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में उपद्रव, कर्फ्यू और दंगे नहीं होते। कोई माफिया खुली जीप में पिस्टल लहराकर किसी को धमका नहीं सकता और बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का परिणाम है कि प्रदेश को ₹50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ₹15 लाख करोड़ के प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और साढ़े सात लाख करोड़ रुपये के उद्योग बहुत जल्द धरातल पर उतरने जा रहे है। प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं और प्रत्येक यूनिट को पांच लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर दिया जा रहा है।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
 
14 हजार से 35 हजार के पार पहुंचे कारखाने

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में करीब 14 हजार कारखाने थे, जिनकी संख्या अब 35 हजार से अधिक हो गई है। देश के 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड पर काम चल रहा है और प्रदेश में 12 निजी औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। निवेश मित्र, निवेश सारथी और उद्यमी मित्र जैसी व्यवस्थाओं के जरिये निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं दी जा रही हैं।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
 
नए संसद भवन में भी भदोही का कालीन

सीएम योगी ने कहा कि भदोही के हुनरमंद हाथों से तैयार कालीन आज दुनिया के बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। देश के नए संसद भवन में बिछा कालीन भी संत रविदास नगर में तैयार हुआ है। जिले के पास जीआई टैग, ओडीओपी प्लेटफार्म, कारपेट एक्सपो मार्ट और मजबूत निर्यात तंत्र है। लखनऊ और हरदोई के बीच एक हजार एकड़ में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एंप्लॉयमेंट एंड स्किलिंग जोन बनाने की तैयारी है। यहां उद्योगों की मांग के अनुसार स्किल्ड मैनपावर तैयार की जाएगी।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री
 
इंटरनेशनल ट्रेड शो से दुनिया ने देखी यूपी की ताकत
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्रीआयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छह लाख से अधिक विजिटर पहुंचे। डेढ़ लाख से अधिक बी2बी बैठकें हुईं। इसमें 2,400 से अधिक एग्जीबिटर्स और 650 से अधिक विदेशी खरीदार शामिल हुए। 

इस अवसर पर सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, सीईपीसी अध्यक्ष कैप्टन मुकेश गोम्बर, उपाध्यक्ष असलम महबूब, एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील और इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अब प्रदेश से पलायन नहीं होता, अपनी माटी में हुनर दिखा रहे कारीगर: मुख्यमंत्री

Live VNS
Live VNS

23373 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story