त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सहारनपुर-वाराणसी के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने सहारनपुर जंक्शन और वाराणसी के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 04552 सहारनपुर-वाराणसी अनारक्षित विशेष ट्रेन 30 अक्टूबर को सहारनपुर से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 04551 वाराणसी-सहारनपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 2 नवंबर को वाराणसी से चलेगी। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04552 सहारनपुर-वाराणसी विशेष ट्रेन सहारनपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी और मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, रायबरेली जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन और जंघई जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04551 वाराणसी-सहारनपुर विशेष ट्रेन वाराणसी से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह जंघई जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, रायबरेली जंक्शन, आलमनगर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7 बजे सहारनपुर जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के समय और परिचालन से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की वेबसाइट या ऐप देखने अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768629 Articles

Share this story