पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

WhatsApp Channel Join Now
पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू


नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शुमार 'पद्म पुरस्कार 2027' के लिए नामांकन और सिफारिशों का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित होने वाले इन पुरस्कारों के लिए नागरिकों से अपनी प्रविष्टियां भेजने का आह्वान किया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। सन् 1954 में स्थापित ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। यह पुरस्कार 'विशिष्ट कार्यों' को मान्यता देने के उद्देश्य से दिया जाता है और कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, जनसंपर्क, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि सभी क्षेत्रों में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों तथा सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी, जिनमें डॉक्टर और वैज्ञानिक शामिल नहीं हैं, पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

सरकार ने सभी नागरिकों से निःनामांकन सहित नामांकन और सिफारिशें करने का अनुरोध किया है कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांगजनों और समाज की निःस्वार्थ सेवा कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में मान्यता के योग्य हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित नियम और विनियम वेबसाइट पर लिंक पर उपलब्ध हैं।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story