राष्ट्रपति से मिले भाजपा अध्यक्ष नवीन
Sep 1, 2026, 16:20 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 01 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के बाद नितिन नवीन ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु का सहज स्वभाव और राष्ट्र के प्रति उनका अटूट सेवाभाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का मार्गदर्शन देश और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
नितिन नवीन ने राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे मिलना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी अनुभव रहा।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

