यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के मिशन प्रमुख से नितिन नवीन करेंगे संवाद

WhatsApp Channel Join Now
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के मिशन प्रमुख से नितिन नवीन करेंगे संवाद


नई दिल्ली, 26 जून (हि.स.)। यूरोपीय संघ (ई यू) के सदस्य देशों के मिशन प्रमुख आज भारतीय जनता पार्टी की ‘भाजपा को जानो ’ पहल के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ संवाद करेंगे।

यह कार्यक्रम आज दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले ने दी। इस संवाद का उद्देश्य राजनयिक समुदाय को भाजपा की यात्रा, उसकी विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, सुशासन के मॉडल तथा पार्टी की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story