गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा की सरकारः नितिन नवीन

WhatsApp Channel Join Now
गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा की सरकारः नितिन नवीन


नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पार्टी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित जीत के जश्न में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि ये सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में देवतुल्य जनता ने भाजपा को जो समर्थन दिया है, उसके लिए इन सभी पांच राज्यों के लोगों का अभिनंदन है। भाजपा के नेतृत्व के प्रति और भाजपा-एनडीए के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि आज 4 मई का दिन है और नतीजे आए हैं, लेकिन 4 जून, 2024 का दिन को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन और विश्वास दिया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी। आज जब 4 मई को प्रचंड बहुमत और जीत देकर 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद हुए सभी चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया और नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त किया है।

नितिन नवीन ने कहा कि आज जब पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के जो परिणाम आए हैं, इन तीनों राज्यों के परिणामों ने ये स्पष्ट किया है कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति है। देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में आने वाले समय में भी कमल खिलेगा। पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम, उनकी तपस्या रंग लाई। आज भाजपा की सरकारें राज्यों में दोबारा आ रही है। आज जनता ने भरोसा जिताया, नरेन्द्र मोदी को जनता का स्नेह, समर्थन मिला है।आज भी1 2 सालों के बाद भी वो ही स्नेह जनता प्रधानमंत्री के प्रति कायम है। उऩके नेतृत्व में गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक भाजपा की सरकार बन रही है। नितिन नवीन के कहा कि श्यामा प्रसाद मुर्खजी की जन्मस्थली को जनता ने भाजपा मय कर दिया। इसके लिए उन्हें बधाई। उन्होंने इंडीगठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ अन्याय किया है। नारीवंदन अधिनियम का तिरस्कार करने का काम किया है। देश की जनता ने हिन्दू विरोधी एजेंडो को परास्त किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्सव का दिन है कल से फिर से चुनाव की तैयारियां में जुट जाएंगे। हमारे नेता और कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जीत को सुनिश्चित करने और भाजपा का परचम फिर से लहराने में जुट जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story