आतंकवाद से जुड़े फाइनेंसिंग और सपोर्ट नेटवर्क की जांच में एनआईए के छापे

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 02 फ़रवरी (हि.स.)। कश्मीर घाटी में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को आतंकवाद से जुड़े फाइनेंसिंग और सपोर्ट नेटवर्क की जांच के तहत श्रीनगर, सोपोर और बांदीपोरा में बड़े पैमाने पर छापे मारे हैं।

तलाशी अभियान में स्थानीय पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की मदद लेकर संदिग्ध लोगों से जुड़े रिहायशी एवं अन्य स्थानों की जांच की गई। यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय टेरर फाइनेंसिंग नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए की जा रही है। एनआईए की टीमों ने स्थानीय पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से संदिग्ध लोगों से जुड़े रिहायशी और दूसरी जगहों पर एक साथ तलाशी ली। एक अधिकारी ने बताया कि ये छापे घाटी में काम कर रहे टेरर फाइनेंसिंग और सपोर्ट नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर की जा रही कार्रवाई का हिस्सा हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story