एनएचआरसी ने कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत पर पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
एनएचआरसी ने कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत पर पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस


नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के रूपनगर जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत पर स्वतः संज्ञान लिया। राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में अधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 10 जून को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल बच्ची को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल ले जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में बच्ची की मौत हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story