मानवाधिकार आयोग ने पलवल हादसे का लिया स्वतः संज्ञान

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 18 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के पलवल में उस हादसे का स्वतः संज्ञान लिया है जहां एक बालिका की अपने घर के पास एक खुले मैनहोल में गिरकर मौत हो गई। आयोग ने पलवल के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौपने का निर्देश दिया है।

प्रकाशित खबरों के अनुसार पलवल में अपने घर के पास खेलते समय एक चार वर्षीय बालिका खुले मैनहोल में गिर गई। परिवार और स्थानीय निवासियों ने मैनहोल से निकालकर उसे गंभीर हालत में जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से कई शिकायतें करने के बावजूद मैनहोल खुला ही रहा। आयोग ने रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतक के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल करने का निर्देश दिया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story