ओडिशा में छह लोगों की मौत पर सचिव और पुलिस अधीक्षक को एनएचआरसी का नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
ओडिशा में छह लोगों की मौत पर सचिव और पुलिस अधीक्षक को एनएचआरसी का नोटिस


नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ओडिशा के कालाहांडी जिले में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत और एक अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने शुक्रवार को ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव और कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

आयोग के मुताबिक प्रकाशित खबरों के अनुसार कालाहांडी जिले के गौड़ा कारलाखुंटा गांव में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैसों के कारण छह लोगों की मौत और एक अन्य घायल तब हो गया, जब वे एक राजमिस्त्री को बचा रहे थे जो गलती से उसमें गिर गया था। मृतकों में घर के मालिक और उनके बेटे शामिल हैं।

आयोग ने रिपोर्ट में जांच की स्थिति, घायल श्रमिक के स्वास्थ्य के साथ-साथ पीड़ितों को मुआवजे के वितरण की जानकारी शामिल करने का भी अनुरोध किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story