शिमला में 19 छात्राएं तपेदिक से ग्रसित, हिमाचल प्रदेश सरकार को आयोग का नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
शिमला में 19 छात्राएं तपेदिक से ग्रसित, हिमाचल प्रदेश सरकार को आयोग का नोटिस


नई दिल्ली, 07 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय मावनाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित एमजीएमएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्रावास में 19 छात्राओं के तपेदिक (टीबी) से ग्रसित होने की खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एनएचआरसी के मुताबिक, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार परिसर के हालिया दो निरीक्षणों के दौरान, छात्रावास के प्रबंधन में, स्वच्छता और समग्र संस्थागत कामकाज सहित, गंभीर कमियां पाई गईं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से कोई सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए, जिसके परिणामस्वरूप छात्राओं को तपेदिक हो गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story