एनएचआरसी ने पत्रकार यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट तलब की

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई उस घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के पुलिसकर्मियों की ओर से तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न किया गया। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एनएचआरसी के मुताबिक प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 03 अक्टूबर को सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग को लेकर विपक्षी दलों सहित कई संगठन एकजुट होकर जंतर मंतर पर विरोध कर रहे थे। उसी दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों की ओर से पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। दिल्ली जिला पुलिस को इसके बारे में शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें जांच के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Share this story