नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

WhatsApp Channel Join Now
नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब


नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) की एक आवासीय सोसाइटी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर जहरीली गैस से दो लोगों की मौत के मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि यह गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है।

आयोग ने कहा कि रिपोर्ट में जांच की स्थिति और मृतकों के परिजनों को दी गई क्षतिपूर्ति, यदि कोई हो, का विवरण शामिल होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली कि 26 जुलाई को सफाईकर्मी टैंक की सफाई के लिए अंदर गया और बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए सुरक्षा गार्ड भी अंदर गया लेकिन वह भी बेहोश हो गया। दोनों को पुलिस और दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story