राष्ट्रीय राजमार्गों पर ‘आरोग्य वन’ विकसित करेगा एनएनएआई

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय राजमार्गों पर ‘आरोग्य वन’ विकसित करेगा एनएनएआई


नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राजमार्गों के किनारे खाली जमीन पर औषधीय पौधे लगाएगा। एनएचएआई ने इसे ‘आरोग्य वन’ परियोजना नाम दिया है। इसके पहले चरण में 17 भूमि खंडों पर 62.8 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 67,462 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इन पौधारोपणों में नीम, आंवला, इमली, जामुन, नींबू, गूलर और मौलसरी सहित 36 औषधीय गुणों वाले पौधे शामिल होंगे। इन्हें देश में सभी राज्यों के कृषि-जलवायु क्षेत्रों के अनुसार लगाया जाएगा। प्राथमिकता उन स्थानों को दी जाएगी जो टोल प्लाजा, वे-साइड सुविधाओं, इंटरचेंज और प्रमुख हिस्सों के पास स्थित हैं ताकि जन-जागरूकता अधिकतम हो।

एनएचएआई ने बताया कि प्राधिकरण की योजना आगामी मानसून सीजन में लगभग 188 हेक्टेयर खाली भूमि पर वृक्षारोपण की योजना है। इससे राजमार्गों पर हरित गलियारों का निर्माण होगा जो पारिस्थितिकी को सुदृढ़ करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story