उप्र में 18 फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली नगारिक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
उप्र में 18 फर्जी पासपोर्ट के साथ नेपाली नगारिक गिरफ्तार


सिद्धार्थनगर, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा चेक पोस्ट पर स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एवं सीमा शुल्क की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके पास अठारह फर्जी पासपोर्ट बरामद हुए हैं।

ककरहवा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और सीमा शुल्क इकाई ककरहवा की संयुक्त टीम ने ककरहवा चेक पोस्ट से एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम नेपाल के जिला सर लाई में ग्राम हरिपुर निवासी जलंधर धामी बताया। तलाशी के दौरान टीम को उसके पास से 16 बांग्लादेशी एवं दो नेपाली फर्जी पासपोर्ट बरामद हुए हैं। मामले में उच्चधिकारियों को जानकारी देते हुए नेपाली नागरिक से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी

Share this story