नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने की नितिन नवीन से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने की नितिन नवीन से मुलाकात


नई दिल्ली, 02 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात की। यह बैठक भाजपा की 'भाजपा को जानें' पहल के तहत आयोजित की गई।

इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच पार्टी-स्तर पर संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग पर चर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि रवि लामिछाने पांच दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। उनके साथ नेपाली संसद के कई अन्य नेता और प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भाजपा और आरएसपी के बीच संवाद स्थापित करना, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जन-केंद्रित राजनीतिक पहुंच पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

'भाजपा को जानें' पहल के माध्यम से विदेशी राजनीतिक दलों और राजनयिकों को भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story