नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

WhatsApp Channel Join Now
नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग


नई दिल्ली, 21 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को परीक्षा पत्रों के लीक होने और जंतर-मंतर पर विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास नजदीक धरना दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन जारी है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story