कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को शाम 6.30 बजे तक बंद करने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को शाम 6.30 बजे तक बंद करने की अपील


नई दिल्ली, 23 जुलाई (हि.स.)। नई दिल्ली व्यापार संगठन (एनडीटीए) ने गुरुवार को कनॉट प्लेस की सभी दुकानों और दफ्तरों को गंभीर हालात के कारण आज शाम 6.30 बजे तक बंद करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्रा और उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने टेलीफोन से इसकी सलाह दी है।

नई दिल्ली व्यापार संगठन (एनडीटीए) ने आदेश जारी कर कहा कि कनॉट प्लेस की खराब स्थिति के कारण से सभी दुकानों, रेस्टोरेंट और दफ्तरों को आज शाम 6.30 बजे बंद कर दिया जाए।

संगठन ने सभी व्यापारियों और संचालको से पूर्ण सहयोग की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा जा सकें।

इस आदेश की आलोचना करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अचानक से जंतर-मंतर के पास इतनी अधिक संख्या में सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस की तैनाती कई सवाल खड़े कर रही है।

केजरीवाल ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या सरकार आज फिर से प्रदर्शन कर रहें छात्रों के साथ बर्बरता करने वाली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Share this story