कतर के पूर्व अमीर के निधन पर संवेदना व्यक्त करने दोहा रवाना हुए किरेन रिजिजू

WhatsApp Channel Join Now
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर संवेदना व्यक्त करने दोहा रवाना हुए किरेन रिजिजू


नई दिल्ली, 13 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर भारत सरकार और देशवासियों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए मंगलवार को दोहा रवाना हुए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर कहा कि रिजिजू कतर की यात्रा के दौरान भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगे। शेख हमद बिन खलीफा अल थानी आधुनिक कतर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेता थे। वह भारत के घनिष्ठ मित्र थे और भारत-कतर संबंधों को मजबूत बनाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में उनके प्रयासों से भारत और कतर के संबंधों को विशेष मजबूती मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Share this story