राजग की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने लहराया तिरंगा

WhatsApp Channel Join Now
राजग की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने लहराया तिरंगा


नई दिल्ली, 11 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग ) संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत राजग के कई सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह समेत राजग नेताओं ने तिरंगा लहराया।

बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ हुई। विपक्ष लगातार गृहमंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसके जवाब में राजग की ओर से विपक्ष पर राजनीतिक पलटवार की तैयारी की गई है। बैठक से बाहर निकलते समय राजग नेताओं के हाथों में पोस्टर लेकर संदेश दिया जिसमें लिखा है— “गृह मंत्री चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष भाग रहा है।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Share this story