ग्रेटर नोएडा में दो अवैध मादक पदार्थ प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण से जुड़ी दो प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स, इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।

गृहमंत्री कार्यालय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी देते हुए इसे मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता बताया। कार्यालय के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।

गृहमंत्री कार्यालय ने इस कार्रवाई के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों के गिरोहों को खत्म करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नशामुक्त भारत’ मिशन के तहत अपनाए गए नारकोटिक्स कंट्रोल विजन दस्तावेज 2026-2029 के अनुरूप दिसंबर 2029 तक मादक पदार्थों के गिरोहों को ध्वस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रेटर नोएडा में की गई कार्रवाई को इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762776 Articles

Share this story