छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली डंप से एके-47 रायफल सहित गोला-बारूद व विस्फोटक सामग्री बरामद

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली डंप से एके-47 रायफल सहित गोला-बारूद व विस्फोटक सामग्री बरामद


दंतेवाड़ा, 19 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में थाना बारसूर के ग्राम वाकेली एवं ग्राम बुरदुम के जंगल पहाड़ी इलाके में गुरूवार काे नक्सलियाें द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्रियों का बड़ा नक्सली डम्प सुरक्षाबलाें ने बरामद किया है।

सुरक्षाबलों द्वारा बरामद सामग्री में एक एके-47 रायफल, एक मैगजीन और 25 एके-47 राउंड शामिल हैं। इसके अलावा एक .303 रायफल, दो बीजीएल लॉन्चर बंदूक, एक 315 बोर बंदूक और एक भरमार बंदूक भी बरामद की गई है। गोला-बारूद एवं अन्य सामग्रियों में 34 .303 राउंड, 28 बीजीएल राउंड, सात बीजीएल सेल, एक वॉकी-टॉकी सेट, लगभग पांच मीटर कोडेक्स वायर, एक कुकर बम और एक वॉकी-टॉकी चार्जर शामिल हैं।इसके साथ ही देशी मेड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। बरामद सभी नक्सल डुप की सामग्रियों को सुरक्षाबलों ने सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की गई।

दंतेवाड़ा दंतेवाड़ा एसपी चंद्रमाेहन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण मजबूत बनाने के उद्देश्य से एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान के माध्यम से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और अन्य नक्सल उपयोगी सामग्रियों के डम्प की तलाश की जा रही है।

_______________

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780025 Articles

Share this story