(संशोधित) लता मंगेश्कर अलंकरण सम्मान समारोह में शंकर महादेवन और सोनू निगम को मिलेगा सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
(संशोधित) लता मंगेश्कर अलंकरण सम्मान समारोह में शंकर महादेवन और सोनू निगम को मिलेगा सम्मान


इंदौर, 03 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान समारोह एवं गीत संध्या का आयोजन होगा। बुधवार को इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में अलंकरण समारोह की तैयारियों को लेकर में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में संगीत निर्देशन के क्षेत्र में वर्ष 2024 के लिए यह सम्मान प्रसिद्ध संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय को प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में यह सम्मान सोनू निगम को दिया जाएगा। अलंकरण के उपरान्त पार्श्व गायक अंकित तिवारी एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह एवं गीत संध्या के तहत स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जीवन वृत पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। यह आयोजन दो दिवसीय होगा। पहले दिन सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी, जिसमें संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इसी दिन दोपहर को स्थानीय स्तर के संगीत कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। -------------------

हिन्दुस्थान समाचार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story