असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान और 9 को मतगणना

WhatsApp Channel Join Now
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान और 9 को मतगणना


नगांव (असम), 07 सितंबर (हि.स.)। असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

असम की नगांव लोकसभा सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही नगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story