संविधान दिवस : मायगोव से संविधान प्रस्तावना की 23 भाषाओं में ऑनलाइन पाठ सुविधा

WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस (26 नवंबर) गुरुवार को मनाया जाएगा। इसी दिन संविधान को संविधान सभा ने अंगीकार किया था। यह दिवस 2015 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

संसदीय कार्य मंत्रालय संविधान दिवस के उत्सवों के हिस्से के रूप में मायगोव पोर्टल के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना का 23 भाषाओं में ऑनलाइन पाठ (पठन) सुविधा प्रदान कर रहा है— जिनमें 22 अनुसूचित भाषाएं और अंग्रेज़ी शामिल हैं। यह पहल देशभर के नागरिकों को प्रस्तावना पढ़ने और संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करने का अवसर प्रदान करेगी।

मंत्रालय ने कहा है कि आम जनता सरकार के मंत्रालय/विभाग, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारें, शैक्षिक संस्थान, विद्यालय, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य संगठनों को इस पहल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। MyGov: https://pledge.mygov.in/constitution-day-2026/ — प्रस्तावना पढ़, प्रमाणपत्र प्राप्त कर और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

सरकार के मुताबिक 18 से 26 नवंबर तक माय गोव और माय भारत पोर्टलों के माध्यम से संविधान क्विज़ आयोजित किया जा रहा है तथा 24 से 26 नवंबर 2026 तक सभी 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 786 जिलों में विकसित भारत युवा संवाद आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवाओं की भागीदारी और उनकी संलग्नता को प्रोत्साहित किया जा सके।

इस अवसर को चिह्नित करने के लिए भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकारों और उनके संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों, संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्त निकायों तथा संस्थानों द्वारा देशभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, संगोष्ठियां, वेबिनार, क्विज़, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, पोस्टर निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, वॉक, रन और अन्य सामुदायिक सहभागिता गतिविधियां शामिल हैं।

देश के शैक्षिक संस्थानों को भी विशेष प्रातःकालीन सभाएं, चर्चाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि छात्रों को संविधान के निर्माण और इसकी प्रमुख विशेषताओं से परिचित कराया जा सके।

नागरिकों, युवाओं और छात्रों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से उत्सवों को जड़ स्तर तक विस्तारित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संविधान और इसके महत्व को समझाने के लिए डिजिटल मंचों और सामुदायिक आधारित पहलों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियां भी की जा रही हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story