मुंबई एयरपोर्ट पर 32.79 किलोग्राम सोना जब्त, 2 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर 32.79 किलोग्राम सोना जब्त, 2 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
मुंबई एयरपोर्ट पर 32.79 किलोग्राम सोना जब्त, 2 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार


मुंबई, 10 जून (हि.स.)। मुंबई कस्टम विभाग की टीम ने सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर ने 32.79 किलोग्राम सोना बरामद करके 2 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 19 करोड़ रुपये आंकी गई है। इन दोनों महिलाओं ने बरामद सोना अपने बैग में और अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखा था।

मुंबई कस्टम टीम को आज नैरोबी से आने वाली दो विदेशी महिला यात्रियों द्वारा अवैध तरीके से सोना लाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर कस्टम टीम ने शक के आधार पर नैरोबी से आई दोनों महिलाओं को रोका और उनकी तलाशी ली। इस दौरान इनमें से एक के बैग और अंडरगारमेंट में 28 पीस सोने के बार मिले, जबकि दूसरी महिला के बैग और अंडर गारमेंट में 70 पीस के बार मिले। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story