राजनाथ सिंह आज भोपाल में शिवराज सिंह की मां को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
राजनाथ सिंह आज भोपाल में शिवराज सिंह की मां को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि


भोपाल, 12 नवंबर (हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वे केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके निवास पहुंचेंगे।

शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का 30 अक्टूबर को भोपाल एम्स में निधन हो गया था। आज उनकी तेरहवीं और गंगाजलि पूजन का कार्यक्रम होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित किया गया है। इसमें राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और अन्य राज्यों के नेताओं के भी भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह शाम करीब 4:40 बजे भोपाल के राजा भोज विमानतल पहुंचेंगे और यहां से शाम 5:15 बजे उनका वृंदावन गार्डन पहुंचने का कार्यक्रम है। शाम 5:15 से 5:35 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे शाम 6:05 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775620 Articles

Share this story