मप्र के रायसेन में नर्मदा किनारे मिला 65 लाख साल पुराने भीमकाय हाथी का जबड़ा

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के रायसेन में नर्मदा किनारे मिला 65 लाख साल पुराने भीमकाय हाथी का जबड़ा


मप्र के रायसेन में नर्मदा किनारे मिला 65 लाख साल पुराने भीमकाय हाथी का जबड़ा


मप्र के रायसेन में नर्मदा किनारे मिला 65 लाख साल पुराने भीमकाय हाथी का जबड़ा


भोपाल, 13 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में देवरी के पास तीन दिन पहले नर्मदा किनारे खेलते समय बच्चों को दांतों वाला विशाल जीवाश्म मिला था। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम ने शुक्रवार को जांच के बाद इसे विलुप्त हाथी प्रजाति स्टेगोडॉन नेमाडिकस का निचला जबड़ा बताया है।

जीआईएस का कहना है कि शुरुआती आकलन के मुताबिक, यह मायोसीन से प्लाइस्टोसीन भूवैज्ञानिक काल का हो सकता है। इसकी सटीक उम्र और अन्य वैज्ञानिक तथ्यों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद होगी।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को कुछ बच्चे नर्मदा किनारे मिट्टी खोदकर खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें मिट्टी में दांतों जैसी आकृति दिखाई दी। बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने करीब एक से डेढ़ फीट खुदाई की तो पत्थर जैसी विशाल आकृति सामने आई। जीवाश्म में एक तरफ 11 और दूसरी तरफ 7 दांत जैसी संरचनाएं दिखाई दीं। इसकी जानकारी फैलने के बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। बाद में इसकी सूचना भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम को दी गई।

शुक्रवार को भूवैज्ञानिक हसन खान के नेतृत्व में जीएसआई की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जीवाश्म की बनावट और दांतों की संरचना का परीक्षण किया। शुरुआती जांच में इसे विलुप्त हाथी प्रजाति स्टेगोडॉन नेमाडिकस का निचला जबड़ा माना गया है।

विशेषज्ञों के शुरुआती आकलन के मुताबिक, जीवाश्म मायोसीन से प्लाइस्टोसीन भूवैज्ञानिक काल का हो सकता है। इस काल की समयावधि करीब 65 लाख साल पहले से 11,800 साल पहले तक मानी जाती है। हालांकि, जीवाश्म की वास्तविक उम्र और इससे जुड़ी दूसरी वैज्ञानिक जानकारियां विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776760 Articles

Share this story